Gram Uday Se Bharat Uday Abhiyan / ग्राम उदय से भारत उदय अभियान

Gram Uday Se Bharat Uday Abhiyan (In English)

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान यह अभियान देश के प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी द्वारा शुरू किया गया हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पंचायती राज को मजबूती देना और गांवों में सामाजिक सद्भाव का वातावरण निर्माण करना है (ग्राम स्वशासन अभियान)। यह अभियान डॉ बाबासाहेब अम्बेडकर की 125 वीं जयंती के अवसर पर महू (मध्य प्रदेश) में उनके जन्मस्थान पर शुरू किया गया है । अभियान के द्वारा पंचायती राज को मजबूत करना , गांवों में सामाजिक सद्भाव को बढ़ाना , ग्रामीण विकास और किसान का कल्याण तथा गरीबों की आजीविका को बढ़ावा देना है।

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के लाभ:

  • गांवों में पंचायती राज को मजबूत बनाना
  • गांवों में सामाजिक सद्भाव निर्माण करना
  • ग्रामीण विकास और किसान का कल्याण

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान की विशेषताएं:

  • अभियान के द्वारा पंचायती राज को मजबूत करना , गांवों में सामाजिक सद्भाव को बढ़ाना , ग्रामीण विकास और किसान का कल्याण तथा गरीबों की आजीविका को बढ़ावा देना है
  • यह ग्यारह दिवसीय अभियान पंचायत में चलाया गया और इस अभियान को राष्ट्रव्यापी बनाने के लिए प्रयास जारी है।
  • यह अभियान राज्य सरकारों के साथ-साथ ग्रामीण विकास, सामाजिक न्याय, कृषि, श्रम और सूचना एवं प्रसारण केंद्रीय मंत्रालयों द्वारा संयुक्त रूप से चलाया जाएगा

ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के तहत गांवों को संगठित किया जा रहा है:

  1. इस अभियान के द्वारा पंचायत स्तर कार्यक्रम लिया जाएगा जिस में एक ‘सामाजिक सद्भाव कार्यक्रम’ जो सभी ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा।
  2. इस कार्यक्रम में ग्रामीण सामाजिक सद्भाव को मजबूती मिलेंगी।
  3. सरकार की विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी सामाजिक न्याय द्वारा प्रदान की जाएंगी।
  4. ग्राम किसान सभा जो ग्राम पंचायतों में आयोजित किया जाएगा उसका उद्देष कृषि को बढ़ावा देना है।
  5. ग्राम सभा की बैठकों में भी इस योजना के बारे में जानकारी दी जाएँगी।

सन्दर्भ और विवरण:

  1. ग्राम उदय से भारत उदय अभियान के बारे में अधिक जानकारी के लिए: http://www.gramoday.nic.in/
  2. डाउनलोड ग्रामोदय: https://play.google.com/store/apps/details?id=com.app.panchayatdivas
  3. ग्राम उदय से भारत उदय अभियान एप्लिकेशन डाउनलोड करें: https://play.google.com/store/apps/details?id=pdarpan.bhopal.nic.com.gubump

Mission Bhagiratha in Telangana

Shala Asmita Yojana (SAY)