Rajarshi Chatrapati Shahu Maharaj Merit Awards

राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार

सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग ने अनुसूचित जाति के छात्रों को राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार प्रदान करता है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य अनुसूचित जाति के छात्रों को वित्तीय सहायता के रूप में पुरस्कार देकर छात्रों को प्रोत्साहित करना है। यह पुरस्कार  जिन छात्र का मेरिट सूची में पहला नंबर आता है, मंडल बोर्ड में पहला नंबर आने पर, मंडल बोर्ड के सामान्य मेरिट सूची में जिले में पहला नंबर आने पर, मंडल बोर्ड के सामान्य मेरिट सूची में तालुका में पहला नंबर आने पर, मंडल बोर्ड के सामान्य मेरिट सूची में स्कूल में पहला नंबर आने पर उन छात्रों को प्रदान किया जाता है। यह पुरस्कार १० वीं और १२ वीं के छात्रों को प्रदान किया जाता है। यह योजना अनुसूचित जाति के समुदायों को प्रोत्साहित करेगी और छात्रों को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के दर को भी बढ़ाएगी और शिक्षा के माध्यम से उनकी रोजगार और सशक्तीकरण को बढ़ाएगी और अनुसूचित जाति के समुदायों की सामाजिक-आर्थिक परिस्थितियों में वृद्धि करेगी। यह महाराष्ट्र सरकार द्वारा सुरु की गई एक अनूठी पहल है। राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार केवल महाराष्ट्र राज्य में अध्ययन करने वाले अनुसूचित जाति के छात्रों को प्रदान किया जाएंगा। छात्रों को मेरिट सूची के अनुसार अलग अलग पुरस्कार प्रदान किये जाएंगे। राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार न्यूनतम ५०,००० रुपये से २.५० लाख रुपये तक पुरस्कार प्रदान करता है।

राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार के लाभ:

  • अनुसूचित जाति के छात्र महाराष्ट्र राज्य के मंडल बोर्ड के मेरिट सूची में पहला नंबर आने पर २.५० लाख रुपये की पुरस्कार राशी प्रदान की जाएंगी।
  • अनुसूचित जाति के छात्र को मंडल बोर्ड के सामान्य मेरिट सूची में पहला नंबर आने पर १ लाख रुपये की पुरस्कार राशी प्रदान की जाएंगी।
  • अनुसूचित जाति के छात्र को मंडल बोर्ड के मेरिट सूची में पहला नंबर आने पर ५०,००० रुपये की पुरस्कार राशी प्रदान की जाएंगी।
  • अनुसूचित जाति के छात्र को मंडल बोर्ड के जिला मेरिट सूची में पहला नंबर आने पर २५,००० रुपये की पुरस्कार राशी प्रदान की जाएंगी।
  • अनुसूचित जाति के छात्र को मंडल बोर्ड के तालुका मेरिट सूची में पहला नंबर आने पर १०,००० रुपये की पुरस्कार राशी प्रदान की जाएंगी।
  • अनुसूचित जाति के छात्र को मंडल बोर्ड के स्कूल मेरिट सूची में पहला नंबर आने पर ५,००० रुपये की पुरस्कार राशी प्रदान की जाएंगी।

राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कारों को लागू करने के लिए आवश्यक पात्रता और शर्तें:

  •  राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार निम्नलिखित छात्रों को दिया जाता है:
  • छात्रों को महाराष्ट्र राज्य के जनरल मेरिट सूची में पहिला नंबर आने पर वह छात्र राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार के लिए पात्र है।
  • छात्रों को महाराष्ट्र राज्य के संभागीय बोर्ड की मेरिट सूची से पहिला नंबर आने पर वह छात्र राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार के लिए पात्र है।
  • छात्रों को महाराष्ट्र राज्य के मंडल बोर्ड की सामान्य मेरिट सूची से पहिला नंबर आने पर वह छात्र राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार के लिए पात्र है।
  • छात्रों को महाराष्ट्र राज्य के मंडल बोर्ड की जिला मेरिट सूची में पहिला नंबर आने पर वह छात्र राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार के लिए पात्र है।
  • छात्रों को महाराष्ट्र राज्य के मंडल बोर्ड की तालुका मेरिट सूची में पहिला नंबर आने पर वह छात्र राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार के लिए पात्र है।
  • छात्रों को महाराष्ट्र राज्य के मंडल बोर्ड की स्कूल मेरिट सूची में पहिला नंबर आने पर वह छात्र राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार के लिए पात्र है।
  • छात्रों को महाराष्ट्र राज्य के स्कूलों में अधिवासित किया जाना चाहिए।
  • छात्र को अनुसूचित जाति वर्ग से संबंधित होना चाहिए।

राजर्षि छत्रपति शाहू महाराज मेरिट पुरस्कार को लागू करने के लिए आवश्यक दस्तावेज:

  •  जाती का प्रमाण पत्र
  • मूल निवासी प्रमाण पत्र
  • १० वीं या १२ वीं कक्षा की उत्तीर्ण की गई मार्कशीट की ज़ेरॉक्स प्रतिया
  • जाती सत्यापन प्रमाण पत्र
  • पहचान प्रमाण पत्र

आवेदन की प्रक्रिया:

  • सामाजिक न्याय और विशेष सहायक विभाग, समाज कल्याण विभाग, महाराष्ट्र सरकार के निदेशालय इस योजना के तहत पुरस्कार के लिए मेधावी छात्रों से संपर्क करेंगे।
  • छात्र संपर्क विवरण अनुभाग में दिए गए निम्न पते पर भी संपर्क कर सकते है।

संपर्क विवरण:

  • उम्मीदवार उस संस्थान से संपर्क कर सकता है जहां से उम्मीदवार ने शिक्षा प्राप्त की है
  • छात्र सामाजिक न्याय और विशेष सहायता विभाग के कार्यालय, समाज कल्याण निदेशालय, महाराष्ट्र राज्य, ३, चर्च रोड, पुणे -४११००१ से संपर्क कर सकते है।
  • छात्र सहायक आयुक्त (जिला), समाज कल्याण विभाग से भी संपर्क कर सकता है।

संदर्भ और विवरण:

Online Procedure to Test Seed Sample in Maharashtra

Maintenance Allowance to B.C. Students Studying in Sainik School