Sukanya Samriddhi Yojna (SSY) / सुकन्या समृद्धि योजना (एस एस वाय)

सुकन्या समृद्धि योजना (एस एस वाय): लड़कियोकी शिक्षा,शादी और भविष्य सुनिशीत करने के लिये निवेश योजना

भारत के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदीजी ने बेटी बचाओ, बेटी पढाव अभियान के तहत जनवरी २०१५ को सुकन्या समृद्धि योजना शुरू की है। लाभार्थी को सुकन्या समृद्धि योजना के तहत  वर्तमान मे ९.२% व्याज दर प्रदान किया जाएगा। देश  का कोई  भी पोस्टकार्यालय(डाक घर) या कुछ अधिकृत व्यावसायिक बैंको मे इस योजना के तहत लाभार्थी अपना खाता खोल सकते है.

माता-पिता को उनकी बच्चे(महिला) का भविष्य और शादी का खर्च के लिए सशक्त बनाने के लिए प्रोस्ताहित करना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है। १० साल की उम्र के बाद लड़की अपने खाते को संचालित कर सकती है और १८ साल की उम्र के बाद ५०% राशि वापसी की अनुमति दी जाती है। लड़की की उम्र २१ साल होने पर बैंक खाता परिपक्व हो जाता है और खाता बंद नही किया तो प्रचलित दर से व्याज प्रदान किया जाएगा। महिला की उम्र १८ साल के उपर होने पर महिलाने शादी  करली तो बैंक खाते को सामान्य समापन दिया जाएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना के लाभ:

  • लाभार्थी को जमा राशि पर ९.२% का आकर्षित व्याज दर दिया जाएगा
  • सुकन्या समृद्धि योजना इनकम टैक्स छूट निवेश खंड ८० सी के तहत लाभार्थी को आयकर से छूट दी जाएगी। इसका मतलब यह की उम्मीदवार ने  सुकन्या समृद्धि योजना के माध्यम से जमा की गयी राशि पर उम्मीदवार को कर(टैक्स) भुगतान करने की कोई जरुरत नही है।
  • वापसी की सुविधा: १० साल की उम्र के बाद लड़की अपने खाते को संचालित कर सकती है।लड़की के १८ साल की उम्र के बाद उच्च शिक्षा के लिए ५०% राशि निकालने की अनुमति दी जाती है। खाता महिला के  २१ साल की उम्र मे परिपक्व हो जाता है और खाता बंद नही किया तो लाभार्थी को प्रचलित व्याज दर प्रदान किया जाएगा। महिला की उम्र १८ साल के उपर होने महिलाने शादी  करली तो बैंक खाते को सामान्य समापन दिया जाएगा।

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता:

  • बालिका का  १० साल की उम्र तक प्राकृतिक या अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता  है
  • जमाकर्ता इस योजना के तहत बालिकाओं के नाम पर केवल एक ही खाता खोल सकता है और एक ही खाते को संचालित कर सकता है
  • अभिभावक द्वारा केवल २ ही बालिका के खाते खोलने की अनुमति दी जाती है और अगर जुडवां लडकियों का जन्म होने     पर  तीसरा खाता खोलने की अनुमति दी जाती है
  • खाते मे १ रुपये से ५०,००० रुपये अधिकतम राशि प्रति वर्ष जमा कर सकते है
  • खाता खोलने के लिए खाते मे न्यूनतम १०० रुपये जमा करने होगे और योजना का लाभ उठाने के लिए १००० रूपये प्रति वर्ष खाते मे जमा करना अनिवार्य है

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए  आवश्यक दस्तावेज:

  • सुकन्या समृद्धि योजना का  खाता खोलने का आवेदन पत्र
  • लड़की का जन्म का प्रमाण पत्र
  • लड़की का पहचान प्रमाण पत्र
  • लड़की का निवास प्रमाण पत्र

सुकन्या समृद्धि योजना का लाभ लेने के लिए किसे संपर्क करे:

  • लाभार्थी भारतीय डाकघर मे संपर्क कर सकते है
  • लाभार्थी अधिकृत बैंक मे संपर्क कर सकते है

आधिक जानकारी के लिए कृपया यहाँ देखें:  

Jago Grahak Jago Programme

Rashtriya Swasthya Bima Yojna (RSBY)