How to register on Government of Punjab official portal(In English)
पंजाब सरकार ने राज्य सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर कई नयी सुविधाये उपलब्ध कराई है| अब पंजाबवासियोंको सभी मुख्य सर्टिफिकेट घर बैठे ऑनलाइन ही मिलेंगे| यह पोर्टल पंजाबी और इंग्लिश में बनाया गया है| पोर्टल पर अब निम्नलिखित प्रमाणपत्र आवेदन ऑनलाइन किये जा सकते है:
- आय प्रमाण पत्र
- पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
- अनुसूचित जाति / जनजाति जाति प्रमाणपत्र
- नॉन-क्रीमी लेयर प्रमाणपत्र
- निवास प्रमाण
- धार्मिक अल्पसंख्यक प्रमाण पत्र
- वरिष्ठ नागरिक प्रमाण पत्र
- और अधिक
- यह पोर्टल पंजाब सरकार के अंतर्गत विकसित किया गया है। यह पोर्टल सरकारी जानकारी आदेश, रिपोर्टिंग शिकायतों के लिए भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
पंजाब पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया:
- पंजाब सरकार के आधिकारिक पोर्टल पर जाएँ (http://punjab.gov.in/home)
- नागरिक लॉग इन पर क्लिक करें
- इसके बाद आपको पंजीकरण पृष्ठ पर ले जाया जाएगा, यहाँ नए पंजीकरण लिंक क्लिक करे
- सही ढंग से सभी आवश्यक विवरण निर्दिष्ट करें और रजिस्टर पर क्लिक करें
- अब आपको मोबाइल पर लॉग इन विवरण एसएमएस के माध्यम से प्राप्त होगा, जो आप लॉग इन के समय इस्तेमाल कर सकते है।
संदर्भ:
- पंजाब सरकार का आधिकारिक पोर्टल: http://punjab.gov.in/home
- यूजर पंजीकरण लिंक: http://punjab.gov.in/eform/CitizenReg.xhtml
- पंजाब सरकार का आधिकारिक लॉग इन पोर्टल: http://punjab.gov.in/eform/login.xhtml