Durgashakti Vahini Chatra Parivahan Suraksha Yojana Haryana: Free bus fair upto Rs. 1400 per girl students

दुर्गाशक्ति वाहिनी छात्रा परिवाहन सुरक्षा योजना हरियाणा: छात्रो के लिए १४०० प्रति महिना तक नि:शुल्क बस सेवा

हरियाणा सरकार ने हरियाणा राज्य में लड़कियों (छात्राओं) के लिए दुर्गाशक्ति वाहिनी छात्रा परिवाहन सुरक्षा योजना शुरू की है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य स्कूल में पढ़ रही लड़कियों को स्कूल आने जाने के लिए मुफ्त, सुरक्षित और सब्सिडी आधारित व्यवस्था प्रदान करना है। इस योजना के तहत हरियाणा सरकार लड़कियों के स्कूल जाने के लिए मुफ्त में बस / टैक्सी / कार  की व्यवस्था प्रदान करेगी। “मारे हरियान की शान लड़का लड़की एक सामन” इस योजना का घोष वाक्य है।

Durgashakti Vahini Chatra Parivahan Suraksha Yojana (In English)

दुर्गाशक्ति वाहिनी छात्रा परिवाहन सुरक्षा योजना हरियाणा क्या है? हरियाणा राज्य में लड़कियों (छात्राओं) के लिए नि: शुल्क सुरक्षित यात्रा प्रदान करने के लिए एक योजना है।

दुर्गाशक्ति वाहिनी छात्रा परिवाहन सुरक्षा योजना कैसे काम करती है:

  • स्कूल प्रबंधन समिति, शिक्षक और माता-पिता सामूहिक रूप से लड़कियों को स्कूलों छोड़ने और घर वापस लेने के लिए व्यवस्था कर सकते है।
  • वे सामूहिक रूप से बस, मिनी-बस, कार, कैब, टैक्सी, ऑटो या जीप आदि किराए पर ले सकते  है।
  • चालक के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए ।
  • वाहन पंजीकृत होना चाहिए।
  • माता-पिता और शिक्षकों को चालक के बारे में पता होना चाहिए।
  • यदि व्यक्ति एक ही गांव से है तो उसे किराए पर रखा जा सकता है।

दुर्गाशक्ति वाहिनी छात्रा परिवाहन सुरक्षा योजना का उद्देश्य:

  • इस योजना के माध्यम से लड़कियों को सुरक्षा प्रदान करना।
  • हरियाणा राज्य के लड़कियों को स्कूल जाने और अध्ययन करने के लिए प्रोत्साहित करना।

पात्रता और कौन कर सकता आवेदन है?

  • हरियाणा राज्य की ९ वी से १२ वीं कक्षा में पढ़ने वाली लड़किया।
  •  हरियाणा राज्य में नि:शुल्क साइकिल योजना में लाभ प्राप्त करने वाली लडकिया इस योजना के लिए पात्र नहीं है।

दुर्गाशक्ति वाहिनी छात्रा परिवाहन सुरक्षा योजना का लाभ:

  • जिन लड़कियों को स्कूल आने जाने के लिए प्रतिदिन ६ किलोमीटर जाना पड़ता है उन्हें इस योजना के तहत ६०० रुपये प्रति माह दिए जायेंगे।
  • ८ किलोमीटर आने-जाने वाली लडकियोंको ८०० रुपये प्रति महीना।
  • १० किलोमीटर आने-जाने वाली लडकियोंको १००० रुपये प्रति महीना।
  • १२ किलोमीटर आने-जाने वाली लडकियोंको १२०० रुपये प्रति महीना।
  • १४ किलोमीटर आने-जाने वाली लडकियोंको १४०० रुपये प्रति महीना।

दुर्गाशक्ति वाहिनी छात्रा परिवाहन सुरक्षा योजना के लिए आवेदन कैसे करें?

आवेदन पत्रों और आवेदन विवरण के लिए  स्कूलों से संपर्क करे। वे चरण-दर-चरण आवेदन प्रक्रिया के साथ योजना के सभी आवश्यक विवरण प्रदान करेंगे। राज्य परिवहन विभाग / बस स्टैंड भी योजना का विवरण प्रदान कर सकते है।

अन्य महत्वपूर्ण योजनाएं:

UTSonMobile app

Unreserved Ticketing System: download UTS on Mobile App & buy unreserved tickets or book online at utsonmobile.indianrail.gov.in

Rehabilitation Centre for Leprosy (RCL)

Rehabilitation Centre for Leprosy (RCL) Scheme Delhi: Leprosy patients to get Rs. 3,000 per month