haryanaismo.gov.in – Haryana Cyber Security Portal & Toll Free Number 1800-180-1234 launched

haryanaismo.gov.in – हरियाणा सायबर सुरक्षा पोर्टल और टोल फ्री नंबर १८००-१८०-१२३४ सुरु किया गया

हरियाणा सरकार ने राज्य के नागरिकों को जागरूकता निर्माण करने के लिए और साइबर अपराधों की शिकायत करने के लिए टोल फ्री नंबर १८००-१८०-१२३४ के साथ-साथ एक  हरियाणा सायबर सुरक्षा पोर्टल  haryanaismo.gov.in सुरु किया है। हरियाणा राज्य साइबर सुरक्षा पोर्टल के पहल को सुरु करने वाला भारत देश का पहला राज्य बन गया है। साइबर सुरक्षा पहल का प्राथमिक उद्देश्य ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में जागरूकता निर्माण करना है और साइबर अपराध की शिकायत करने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

हरियाणा सरकार के ई एंड आईटी विभाग के सूचना सुरक्षा प्रबंधन कार्यालय (आयएसएमओ) ने इस पोर्टल को सुरु किया है। डिजिटल भुगतान, ई-कॉमर्स और ई-गवर्नेंस के विकास के साथ अब सूचना सुरक्षा को बहुत महत्व मिला है। सभी नागरिकों को साइबर चोरी, इंटरनेट हमले, मोबाइल डिवाइस सुरक्षा और साइबर खतरों के बारे में पता होना चाहिए। राज्य सरकार स्कूली पाठ्यक्रम में इंटरनेट सुरक्षा और सुरक्षा से संबंधित विषयों को जोड़ने की योजना बना रही है।

                                                                Haryana Cyber Security Portal & Toll Free Number (English)

हरियाणा साइबर सुरक्षा पोर्टल और टोल फ्री नंबर

पोर्टल पहचान / डेटा चोरी, बच्चों को ऑनलाइन सुरक्षित कैसे रहे, फर्जी एंटी-वायरस आदि के बारे में जानकारी प्रदान करता है। राज्य के नागरिक अब टोल फ्री नंबर पर ऑनलाइन धोखाधड़ी, चोरी आदि की शिकायत कर सकते है।

@सायबरदोस्त  ट्विटर हैंडल:

गृह मंत्रालय ने साइबर अपराधों के बारे में जागरूकता फैलाने और उनकी शिकायत करने के लिए  @सायबरदोस्त  ट्विटर हैंडल  भी सुरु किया है। यह ऑनलाइन सुरक्षा के बारे में बुनियादी जानकारी प्रदान करता है। हाल ही में कई धोखाधड़ी कंपनियां और व्यक्ति नागरिकों की अज्ञानता का लाभ उठा रहे है। हाल ही में ऑनलाइन धोखाधड़ी के कई मामले सामने आये है।

नागरिकों को सुरक्षित रहने और ऑनलाइन से खुद को बचाने के लिए एमएचए @सायबरदोस्त  (MHA’s @CyberDost)  के साथ साथ हरियाणा सायबर सुरक्षा पोर्टल बहुत आवश्यक सहायता प्रदान करता है।

अन्य महत्वपूर्ण योजनाएँ: 

  • हरियाणा में योजनाओं और सब्सिडी की सूची
  • मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर द्वारा योजनाएं

संबंधित योजनाएं:

 हरियाणा

सायबर सुरक्षा

Sunetra Scheme Odisha Free eye check-up, treatment & spectacles for all

Sunetra Scheme Odisha: Free eye check-up, treatment & spectacles for all

free energy efficient, solar pump set

Mukhyamantri Saur Krushi Pump Yojana (MSKPY): Registrations, online application form & how to apply?