Rashtriya Sanskriti Mahotsav
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव यह महोत्सव भारत सरकार के सांस्कृतिक मंत्रालय (भारत सरकार) द्वारा शुरू किया गया है। जैसा की हमे पता है की हमारे देश में विभिन्न प्रकार की परंपरा, संस्कृति मौजूद है। इस त्योहार का व्यापक मकसद भारतीय विरासत को लोकप्रिय बनाना है। भारतीय संस्कृति और देश की विविधता में एकता यह संदेश के साथ नई पीढ़ी को इससे जोड़ना यह इस महोत्सव का उद्देश्य है । यह त्यौहार भारतीय संस्कृति, परंपरा के हर आयाम का प्रतिनिधित्व करने की भूमिका निभा रहा है। यह त्योहार राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 15 अक्टूबर और अक्टूबर 23 के बीच आयोजित किया जाएगा।
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के लाभ:
- भारतीय संस्कृति और देश की विविधता में एकता यह संदेश के साथ नई पीढ़ी को इससे जोड़ना।
- दुनिया को भारतीय संस्कृति की धरोहर का प्रदर्शन दिखाना।
- राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के द्वारा भारतीय कलाकार अपनी प्रतिभा दिखा सकते है।
- राज्यों में सांस्कृतिक प्रथाओं के बारे में लोगों के बीच जागरूकता उत्पन्न करना ।
- युवा और बचों में अपने संस्कृति के प्रति बढ़ावा देना।
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का उद्देश्य:
- राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव का व्यापक मकसद भारतीय विरासत को लोकप्रिय बनाना है।
- हमारी विरासत और संस्कृति के साथ नई पीढ़ी को जोड़ना।
- दुनिया को विविधता में एकता का संदेश देना।
- नई पीढ़ी के बीच भारतीय संस्कृति को लोकप्रिय बनाना।
राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के तहत 2016 में आयोजित होनेवाले घटनाक्रम:
- राष्ट्रीय रंगमंच महोत्सव
- भारतीय शास्त्रीय संगीत का प्रदर्शन (गायन, वाद्य और नृत्य)
- युवा फिल्म महोत्सव
- लघु अवधि के अभिनय और फिल्म एप्रीसिएशन कोर्सयुवा स्वयं सेवा पर कार्यशाला
- सांस्कृतिक चित्रकला प्रदर्शनी
- प्रदर्शन और सर्वश्रेष्ठ का प्रदर्शन
- बनारस की मुख्य प्रतिभाए
- लोक कला यात्रा
- राष्ट्रीय लोक संगीत और नृत्य महोत्सव
- राष्ट्रीय कठपुतली महोत्सव
सन्दर्भ और विवरण:
- राष्ट्रीय संस्कृति महोत्सव के बारे में अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक साइट पर जाएँ: http://www.indiaculture.nic.in/
- http://rsmbhu2016.in/index.html