Uttar Pradesh Lok Kalyan Mitra (LKM) Recruitment 2018-19: Online application form, eligibility & salary

उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र (एलकेएम) भर्ती २०१८-२०१९: ऑनलाइन आवेदन पत्र, पात्रता और वेतनऔर कैसे करे अप्लाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री आदित्यनाथ योगी ने  उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र (एलकेएम) भर्ती योजना की घोषणा की है।इस योजना के माध्यम से सरकार राज्य भर में लोक कल्याण मित्र की भर्ती करेगी। लोक कल्याण मित्र की प्राथमिक भूमिका नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान करना है। उत्तर प्रदेश राज्य में सरकार कुल ८२४ लोक कल्याण मित्र की भर्ती करेगी। राज्य के प्रत्येक क्षेत्र में एक लोक कल्याण मित्र नियुक्त किये जाएंगे और दो राज्य स्तर पर नियुक्त किये जाएंगे।

Uttar Pradesh Lok Kalyan Mitra (LKM) Recruitment (In English)

उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्रउत्तर प्रदेश राज्य सरकार द्वारा इंटर्नशिप कार्यक्रम जिसे राज्य के नागरिकों को सभी सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की जाएगी।

लोक कल्याण मित्र रिक्त पद:

  • कुल: ८२४
  • पुरुष: २२४
  • महिला: ६००

 उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र के लिए पात्रता और कौन कर सकता है आवेदन?

  • आवेदक उत्तर प्रदेश राज्य का  निवासी  होना चाहिए।
  • आवेदक की उम्र २१ से ४० साल के बिच होनी चाहिए।
  • निम्नलिखित स्नातक धाराओं से आवेदक आवेदन कर सकते  है: कला, विज्ञान, कृषि विज्ञान, इंजीनियरिंग, प्रबंधन
  • आवेदक के पास कंप्यूटर, एमएस ऑफिस, एमएस वर्ड इत्यादि का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।
  • आवेदनक लिखने,पढ़ने में सक्षम होना चाहिए और क्षेत्रीय भाषा बोलने में सक्षम होना चहिए।

उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र का वेतन:

  • वेतनः लोक कल्याण मित्र को २५,००० रुपये प्रति महिना प्रदान किया जाएगा।
  • यात्रा भत्ता: लोक कल्याण मित्र को यात्रा भत्ता ५,००० रुपये प्रति महिना प्रदान किया जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र इंटर्नशिप भूमिका और जिम्मेदारियां:

  • उन्हें सभी सरकारी योजनाओं और पहलुओं के बारे में पूरी जानकारी होनी चाहिए।
  • उनके पास सभी सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी होनी चाहिए।
  • लोक कल्याण मित्र को क्षेत्रीय भाषा के बारे में जानकारी होनी चाहिए।
  • उन्हें यह सुनिश्चित करने की ज़रूरत है कि नागरिक इस योजना को समझें, सभी योजना विवरणों को जानें और वे आवेदन करने में सक्षम हो सके।
  • यदि आवश्यक हो तो उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए आवेदन करने में लोगों की मदत करने की भी आवश्यकता है।
  • उन्हें लोगों को आवेदन पत्र भरने और विभिन्न विभागों को आवेदन पत्र जमा करने में मदत करने की आवश्यकता हो सकती है।
  • उन्हें नागरिकों से सरकारी योजनाओं के बारे में प्रतिक्रिया लेने की भी आवश्यकता है।

उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र ऑनलाइन आवेदन पत्र और आवेदन कैसे करें?

  • लोक कल्याण मित्र (एलकेएम) रिक्तियों के लिए चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।
  • जिला मजिस्ट्रेट (डीएम) चयन समिति का नेतृत्व करेंगे।
  • ३०% पद महिला उम्मीदवारों के लिए आरक्षित होंगे।
  • उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र योजना का आवेदन पत्र और  आवेदन विवरण जल्द ही सरकार द्वारा प्रदान कीया जाएगा।

उत्तर प्रदेश लोक कल्याण मित्र भर्ती की विशेषताएं और कार्यान्वयन:

  • लोक कल्याण मित्र को केवल एक वर्ष के लिए कॉन्ट्रैक्ट पर लिए जाएंगे।
  • सरकार लोक कल्याण मित्र का कार्यकाल को एक साल तक बढ़ा सकती है।
  • उम्मीदवारों को अपना क्षेत्र नियुक्त किया जाएगा या जो क्षेत्र उन्हें नजदीक पडता है वहा पर उनकी नियुक्ति की जाएंगी।
  • उन्हें गिरी संस्थान लखनऊ, आईआईएम लखनऊ, बीएचयू, टाटा संस्थान आदि में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
  • लोक कल्याण मित्र प्रशिक्षण कार्यक्रम और भर्ती अक्टूबर २०१८  के महीने से शुरू होगी।
transport.bih.nic.in demo.bih.nic.in - Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana (MGPY) Bihar

transport.bih.nic.in – Mukhyamantri Gram Parivahan Yojana (MGPY) Bihar: Registration / Online application form for buying vehicle

Aajeevika Grameen Express Yojna (AGEY) Punjab

Aajeevika Grameen Express Yojna (AGEY) Punjab: Interest free loan to buy vehicles