BPL List: how to check name in BPL list? | download BPL list | state-wise BPL list | SECC-2011 | secc.gov.in

बीपीएल सूची: secc.gov.in बीपीएल सूची में नाम कैसे जांचें / एसईसीसी – २०११ राज्यवार बीपीएल सूची डाउनलोड करें

बीपीएल का मतलब क्या है? यह भारत सरकार द्वारा स्थापित आर्थिक लाइन है जो गरीब और गरीबी रेखा के निचे परिवारों की पहचान कराती है। गरीब और गरीबी रेखा के निचे परिवारों को सरकारी सहायता और आवश्यक मदत करती है। यह व्यक्तिगत या घरेलू आय और उसके स्वामित्व संपत्ति पर आधारित है।

BPL List: how to check name in BPL list? (In English)

बीपीएल का लॉन्ग फॉर्म क्या है? बिलो पॉवरटी लाइन (गरीबी रेखा के निचे)

गरीबी रेखा के निचे / बिलो पॉवरटी लाइन (बीपीएल) सूची क्या है: बीपीएल सूची उन व्यक्तियों या परिवारों की सूची है, जिनकी आय सरकार द्वारा निर्धारित न्यूनतम वार्षिक आय से कम है।

सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) क्या है?

  • भारत देश का ग्रामीण और शहरी परिवारों की सामाजिक-आर्थिक स्थिति का एक अध्ययन करने एक जरीया।
  • एसईसीसी – २०११:  साल २०११ में आयोजित की गई जनगणना।
  • अध्ययन ग्रामीण परिवारों, शहरी परिवारों और जाति आधारित तीन मापदंडो पर आधारित होता है।
  • सर्वेक्षण भारत के ३ विभिन्न सरकारी आधिकारीयों प्राधिकरणों द्वारा किया जाता है।
  • ग्रामीण विकास विभाग (डीओआरडी) ने ग्रामीण क्षेत्रों में जनगणना का आयोजन किया था।
  • मिनिस्ट्री ऑफ़ हाउसिंग एंड अर्बन पावर्टी एलिविएशन शहरी क्षेत्रों में जनगणना का आयोजन किया था।
  • जाती की जनगणना गृह मंत्रालय भारत के रजिस्ट्रार जनरल (आरजीआई) और भारत के जनगणना आयुक्त के प्रशासनिक नियंत्रण के तहत की गई थी।
  • सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना २०११ की जनगणना २९ जून २०११ को शुरू की गयी थी।

जनगणना जनगणना कैसे की जाती है?

  • जनगणना के लिए ज़िम्मेदार विभाग देश भर में जनगणना के लिए एक टास्क फोर्स बनाता है।
  • स्कूल के शिक्षक, अन्य कर्मचारी और साथ ही निजी कर्मचारियों को इस टास्क फाॅर्स में शामिल किया जाता है।
  • टास्क फोर्स और टीमों में से प्रत्येक को एक क्षेत्र दिया जाता है और वह उस क्षेत्र में घर-घर जा कर रहने वालो के विवरण लेते है।
  • कर्मचारी विवरण लेते समय, जनगणना और महत्व को भी लोगो को समझाते है।
  • टीम प्रत्येक परिवार से परिवार के सदस्यों, उनके नाम, आयु, विकलांगता (यदि कोई हो), शिक्षा, पेशे इत्यादि जानकारी लेते है।
  • यह जानकारी सभी टीमों से एकत्रित की जाती है, और सही की जाती है और फिर प्रकाशित की जाती है।

जनगणना क्यों की जाती है?

  •  जनगणना भारत में नागरिकों की संख्या और विवरण की जानकारी प्राप्त करने के लिए की जाती है।
  • यह प्रत्येक परिवार के सामाजिक-आर्थिक मानकों को भी प्रदान करती है।
  • यह जानकारी निति, अनुसंधान करने के लिए और विभिन्न विकास कार्यक्रमों को लागू करने के लिए काम आती है।

सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना २०११ का मुख्य निष्कर्ष:

ग्रामीण भारत:

  • देश में कुल परिवार (ग्रामीण और शहरी): २४.४९ करोड़
  • कुल ग्रामीण परिवार: १७.९७ करोड़
  • कुल बहिष्कृत परिवार (बहिष्करण के १४ पैरामीटर में से किसी एक को पूरा करने के आधार पर): ७.०७  करोड़ (३९.३%)
  • स्वचालित रूप से शामिल (५ पैरामीटर में से किसी को पूरा करने के आधार पर ): १५.९५ लाख (०.८९%)
  • वंचित परिवार: १०.७४ करोड़
  • ऐसे घर जो बहिष्कृत नहीं है: २.०१ करोड़

डेप्रिवेशन (अभाव) डाटा आधारित:

  • कच्चे मकान या फिर एक कमरे का मकान: २.३८ करोड़ ( १३.२८%)
  • १८ से ५९ वर्ष के बीच परिवार में कोई वयस्क सदस्य नहीं: ६५.३३ लाख (३.६४%)
  • ऐसे घर जिसका नेतृत्व १६ से ५९ उम्र की महिला करती है: ६९.४३ लाख (३.८६%)
  • ऐसे घर जिसमे विकलांगोके आलावा और कोई नहीं: ७.२० लाख (०.४०%)
  • अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति परिवार: 3.87 करोड़ (21.56%)
  • २५ वर्ष से अधिक उम्र के कोई साक्षर वयस्क वाले परिवार: 4.22 करोड़ (23.52%)
  • भूमिहीन परिवार: ५.४० करोड़ (३०.०४%)

आय के स्त्रोत आधारित:

  • कुल ग्रामीण परिवार:  १७.९७  करोड़
  • कृषि आधारित: ५.४१  करोड़ ( ३०.१०%)
  • श्रमिक:  ९.२० करोड़ ( ५१.१८ %)
  • अंशकालिक या पूर्णकालिक घरेलू सेवा:  ४४.८७  लाख (२.५० % )
  • रैग पिकिंग आदि : ४.१० लाख (०,२३%)
  • गैर कृषि आधारित उद्यम:  २८.८८  लाख (१.६१%)
  • भिक्षा / दान / भत्ता पर निर्भर: ६.६९ लाख (०.३७%)
  • अन्य (सरकारी सेवा, निजी सेवा, पीएसयू रोजगार, आदि सहित) : २.५१ करोड़ ( १३.९७ %)

बीपीएल सूची में नाम कैसे जांचें? सरकार ने एमएनआरजीए (मनरेगा) के लिए पात्र परिवारों की सूची प्रकाशित की है। यह योजना बीपीएल परिवारों के लिए लागू होती है। इसका उपयोग बीपीएल सूची में नाम खोजने के लिए किया जा सकता है।

  • मनरेगा की आधिकारिक वेबसाइट mnregaweb2.nic.in पर जाने के लिए यहां क्लिक करें।
  • भाषा के साथ अपने राज्य या केंद्र शासित प्रदेश, जिला, तहसील / तालुका, ग्राम पंचायत का चयन करें और “Submit” बटन पर क्लिक करें।
  • यह बीपीएल परिवारों की पूरी सूची आयु, लिंग, श्रेणी, पिता का नाम, पता आदि के साथ दिखाएगा।
  • अब आपको सूची में अपना नाम मैन्युअल रूप से खोजना होगा।

 सामाजिक-आर्थिक जाति जनगणना (एसईसीसी) २०११ बीपीएल सूची कैसे डाउनलोड करें:

  •  एसईसीसी २०११ बीपीएल सूची को डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करे
  • एसईसीसी २०११ बीपीएल सूची विभिन्न मानकों जैसे राज्यवार, क्षेत्रवार और श्रेणीवार में उपलब्ध है। जिस पैरामीटर में आप रुचि रखते हैं उस आधार पर सूचि डाउनलोड करने के लिए “Statewise & Zonewise” मेनू के निचे दिए गए सब-मेनू पर क्लिक करे।
  • सूची डाउनलोड करने के लिए “Save Report” बटनपर क्लिक करें।

अधिक जानकारी और संदर्भ:

Swadhar Yojana (SY) Maharashtra a financial assistance scheme for SC, NB students Eligibility, benefits & how to apply

Swadhar Yojana (SY) Maharashtra: a financial assistance scheme for SC, NB students | Eligibility, benefits & how to apply?

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana (KVPY) A scholarship scheme for 11th - 1st year students for research in basic sciences Eligibility, benefits, documents required & how to apply at kvpy.iisc.ernet.in

Kishore Vaigyanik Protsahan Yojana (KVPY): A scholarship scheme for 11th – 1st year students for research in basic sciences | Eligibility, benefits, documents required & how to apply at kvpy.iisc.ernet.in